विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने रामनवमी पर आयोजित की धर्म सभा निकाली भव्य शोभा यात्रा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जारी बाजार रामलीला मैदान में रामनवमी के अवसर पर आयोजित धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुख्यवक्ता विहिप काशी प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार ने कहा कि ध्यान से सुनें हिन्दू पुनरुत्थान के पदचाप की ध्वनि स्पष्ट सुनाई दे रही है,योगी अरविन्द की भविष्यवाणी हम सब के जीवनकाल में ही साकार

होने वाली है । हम सब की ही भाग्यवान पीढ़ी वह गौरवशाली दृश्य देखेगी, रामलला के भव्य मन्दिर के कलश आकाश को चूम रहे हैं और रत्नजटित मुकुट धारण किये सिंहासनारूढ़ भारतमाता दुनिया का मार्गदर्शन कर रही हैं। बजरंग दल काशी प्रांत के सुरक्षा प्रमुख विपिन कुमार गुप्ता ने कहा आइये संकल्प लें, विश्व कल्याणार्थ हिन्दू जीवनमूल्यों के प्रति श्रद्धा रखने वाली अजेय हिन्दू शक्ति खड़ा करने
के अपने ध्येयपथ पर पूर्ण समर्पण भाव से चलते रहेंगे,अनथक और अविराम। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता ओंकार नाथ सिंह ने कार्यक्रम में आए हुए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया ।
उपरांत प्रयागराज के प्रतिष्ठित व्यवसाई राम जी अग्रहरी ने भगवान राम का आरती पूजन कर शोभा यात्रा प्रारंभ की जिसका नेतृत्व बजरंग दल काशी प्रांत सुरक्षा प्रमुख विपिन कुमार गुप्ता ने किया । शोभा यात्रा को जारी कस्बे में घुमाया गया और बड़े हनुमान जी के मंदिर पर समापन कर महाप्रसाद का वितरण किया गया जिसमे हजारों लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया । कार्यक्रम का संचालन जिला सह मंत्री रवि केशरी ने किया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कार्यक्रम संयोजक मनोज वर्मा,सह संयोजक आशीष केसरवानी,जिला प्रशानिक प्रमुख अनीस ,जिला अध्यक्ष चंद्रनिधान पांडेय, प्रांत कार्यसमिति सदस्य विनोद अग्रवाल,अमरनाथ तिवारी,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधाकर पांडेय,विवेक केसरवानी,पूर्व प्रधान रंजीत गुप्ता , पूर्व जिला पंचायत सुधीर साहू , सुबोध साहू, पूर्व प्रधान मोती लाल कुरील, पूर्व प्रधान राम सजीवन केसरी,पूर्व प्रधान बिहारी लाल जायसवाल,रामसखा अग्रहरी,रोहित केसरी,रिशु मोदनवाल,आशीष गुप्ता,सागर केसरी,धर्मेंद्र पाठक,योगेंद्र त्रिपाठी,विनीत दिवेदी,महेंद्र गुप्ता,अरुण मालवीय, अभिषेक गोस्वामी,गिरजा शंकर साहू,लवकुश केसरी,सोनू दिवेदी,सागर केसरी,सौरभ केसरी,सूरज, जय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता जय श्री राम भारत माता की जय का नारा लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए । कौंधियारा थाना प्रभारी विनोद सिंह , जारी चौकी इंचार्ज पंकज त्रिपाठी ने मय पुलिस फोर्स के साथ यात्रा को संपन्न कराया ।

Exit mobile version