
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर , प्रयागराज के संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता की सूचनानुसार उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशन में सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा आयोजित एकीकृत छात्रवृत्ति परीक्षा 2020 में विद्यालय के 19 छात्र छात्राओं ने सफलता अर्जित करते हुए विद्यालय का परचम लहराया l छात्र-छात्राओं की सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समस्त सफल छात्र छात्राओं को अपनी हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रदान की सफल होने वाले छात्र-छात्राओं के नाम इस प्रकार हैं l
अर्पित कुमार यादव ,मोहित कुमार सोनकर, गौरव सिंह ,अमीषा गौड़ ,आरती गौड़ ,रितिका मौर्य, शाश्वत सिंह, राहुल यादव, अजहर अहमद, सत्यम सिंह, धीरज कुमार यादव, सृष्टि तिवारी ,आकाश साहू , ध्रुवराज निगम , यश सिंह, अंकित मौर्य, प्रिया सोनकर ,आलोक चौहान एवं अनुराज शर्मा l