गैरहाजिर मिलने पर एसएसपी ने सीओ सिविल लाइंस से मांगा स्पष्टीकरण

एसपी सिटी को जांच सौंपकर तीन दिन में रिपोर्ट भी मांगा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। एसएसपी ने सीओ सिविल लाइंस कार्यालय में सोमवार सुबह करीब दस बजे दाखिल हुए तो यहां का नजारा देखकर वह दंग रह गए। ऑफिस से सीओ गायब थे। और अन्य कर्मचारियों का भी अता-पता नहीं था। एक पुलिसकर्मी ही था। जिससे एसएसपी ने बातचीत की और फिर उपस्थिति रजिस्टर के बारे में पूछा, जिस पर वह भी ठीक से जवाब नहीं दे सका। उपस्थिति रजिस्टर न होने से यह भी साफ हुआ कि कौन कब ड्यूटी पर आ और जा रहा है, इसका पता ही नहीं है। एसएसपी ने फाइलों को खंगालना शुरू किया तो बड़ी संख्या में मामले लंबित मिले। कुछ देर बाद सीओ सिविल लाइंस भी आ गए। एसएसपी ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा और फिर चले गए। वही गैरहाजिर मिलने पर एसएसपी ने सीओ सिविल लाइंस से स्पष्टीकरण तो मांगा ही, साथ ही एसपी सिटी को जांच सौंपकर तीन दिन में रिपोर्ट भी मांग ली है। इससे यह साफ हो गया है कि किसी न किसी पर गाज गिरनी तय है। एसएसपी अचानक सीओ सिविल लाइंस के कार्यालय पहुंचे तो हड़कंप मच गया। सीओ कार्यालय से सटा सिविल लाइंस और महिला थाना भी है, इसलिए सभी पुलिसकर्मी अलर्ट हो गए।

Exit mobile version