Latest

विश्व में शान्ति, सौहार्द की स्थापना के लिये भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाना आवश्यक है-शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती जी

कोटा (अनुराग दर्शन समाचार )। आज सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार को लेकर राजस्थान के कोटा पहुंचे श्री काशी सुमेरु पीठाधीश्वर अनन्त श्री विभूषित पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती जी महाराज का विधायक हीरालाल नागर जी एवम् धवल कुमार सिंहल एवम् उनके सहयोगियों द्वारा भव्य स्वागत एवम् पूजन किया गया | इस अवसर पर पूज्य शंकराचार्य जी महाराज ने तलवण्डी (कोटा) के श्री मारुति नन्दन हनुमान मन्दिर में दर्शन-पूजन कर राष्ट्र के समृद्धि एवम् विश्व मांगल्य की प्रार्थना की। उपस्थित गणमान्य सनातन धर्मावलम्बियों को अपना आशीर्वचन एवम् मार्गदर्शन प्रदान करते हुए पूज्य शंकराचार्य जी महाराज ने सभी सनातन धर्मावलम्बियों को संगठित रहकर भारत को सनातन वैदिक हिन्दू राष्ट्र बनाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने का आह्वान किया | पूज्य शंकराचार्य जी महाराज ने कहा कि पूरे विश्व में शान्ति, सौहार्द की स्थापना के लिये भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाना आवश्यक है | इस अवसर पर स्वामी अखण्डानन्द तीर्थ जी महाराज, स्वामी बृजभूषणानन्द सरस्वती जी महाराज, ब्रह्मचारी नरेशानन्द जी, प्रभाकर त्रिपाठी सहित क्षेत्र के सैकडों श्रद्धालु उपस्थित थे |

Related Articles

Back to top button