नेशनल स्कूल शतरंज टूर्नामेंट में भाग लेंगी प्रिया यादव

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जिले के बेथनी कान्वेंट स्कूल नैनी की कक्षा 10th की छात्रा प्रिया यादव ने उत्तर प्रदेश इण्टर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता में अपने शानदार प्रदर्शन के साथ राष्ट्रीय इण्टर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया। दिनांक 16 मई से 20 मई 2022 को होने वाले MPL 10th नेशनल शतरंज चैमियनशिप भुवनेश्वर, उड़ीसा में होने वाली शतरंज प्रतियोगिता में बेथनी कान्वेंट स्कूल, नैनी प्रयागराज का प्रतिनिधित्व करेंगी।
प्रिया यादव की इन उपलब्धियों को देखते हुए जिला शतरंज संघ प्रयागराज के पं श्याम जी पाठक (अध्यक्ष) ने बताया कि प्रिया यादव का व्यक्तित्व एक शान्त और सरल स्वाभाव का हमेशा से रहा है इन्होंने जिला स्तर, प्रदेश स्तर के साथ साथ राष्ट्रीय स्तर की अंडर आयु वर्ग की विभिन्न शतरंज प्रतियोगिताओं में अपना सम्मान जनक स्थान बनाया इनका लक्ष्य शतरंज की ऊंचाइयों तक पहुंचना है। साथ ही साथ इनके अन्दर एक बहुत ही अच्छे स्तर की शतरंज खिलाड़ी बनने के लक्षण दिखाई देते हैं जो बहुत कम खिलाडियों में पाए जाते हैं। इनकी उपलब्धियों को देखते हुए जिला शतरंज संघ प्रयागराज के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं।

Exit mobile version