भाजपा में हर उस कार्यकर्ता का सम्मान है जो मेहनत करता है- आशीष मिश्रा-मुन्ना

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज कौशाम्बी सीट पर शानदार भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर केपी श्रीवास्तव की जीत पर यमुनापार ज़िला के किसान मोर्चा के ज़िला उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा मुन्ना भैया ने मिल कर बधाई दिया । यमुनापार में जीत का जश्न मनाया गया जिसने प्रधान घोरहट नन्हे पांडेय बीडीसी परानीपुर गायत्री मिश्रा की अगुआई में कई बीडीसी पंकज पांडेय ,अजय दुबे ,अनुज तिवारी, मुन्ना,प्रधान अछोला मस्तराम , प्रधान पकरी सेवार मितिलेश, शिवम् शुक्ला पप्पू शुक्ला समी शुक्ला खान साहब सिरसा से कई लोगों को लेकर जश्न में सामिल हुए।आशीष जी ने इस मौक़े पर साफ़ शब्दों में बोला ये जीत युवाओं की है और युवा योगी मोदी जी के साथ है ।भाजपा में हर उस कार्यकर्ता का सम्मान है जो मेहनत करता है । सिर्फ़ दिखावे करने वालों को भाजपा में कोई जगह नहीं जो काम करेगा उसे संगठन सम्मान देगा । डॉक्टर साहब की जीत एक आम कार्यकर्ता की जीत है । पूरा जमुनापार भाजपा के ज़िला अध्यक्ष को बधाई दे रहा की उन्होंने एक आम कार्यकर्ता को एक करने का सराहनीय प्रयास किया है ।

Exit mobile version