आदित्य ने वाईएमसीए को चैंपियन बनाया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । आदित्य राज तिवारी के बहुमुखी खेल (79 रन एवं चार विकेट विकेट) के दम पर वाईएमसीए ने सावित्री देवी क्रिकेट क्लब को 32 रन से हराकर देव स्पोर्ट्स अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया।
ईश्वर सरन डिग्री कॉलेज मैदान पर शुक्रवार को वाईएमसीए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 21 ओवर में 5 विकेट खोकर 145 रन (आदित्य राज तिवारी 79 रन, ऋषि सिंह 14 रन, सुमित केसरवानी 13 रन, ध्रुव यादव और हार्दिक सिंह दो-दो विकेट) बनाये ।
जवाब में सावित्री देवी क्रिकेट क्लब ने 21 ओवर में 7 विकेट पर 113 रन (विपुल द्विवेदी 42 रन, हार्दिक सिंह 37 रन, आदित्य राज तिवारी चार, कार्तिकेय वर्मा दो विकेट) बना सकी।
मुख्य अतिथि देव स्पोर्ट्स पब्लिक स्कूल के प्रबंधक चंद्रभान राय ने पुरस्कार वितरित किये। कौशिक पाल ने उनका स्वागत किया।
आदित्य राज तिवारी को मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बैट्समैन और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। बेस्ट बॉलर ध्रुव यादव को मिला। मैच में राहुल सिंह एवं सुधीर सोनकर ने अम्पायरिंग और अंकित पांडेय ने स्कोरिंग की। इस मौके पर विवेक सिंह, अनुज त्यागी, अमरनाथ यादव आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version