
शिवसेना और हिन्दूमहासभा के कार्यकर्ता उतरे सड़कों पर
लखनऊ ( अनुराग दर्शन समाचार )। शिवसेना के उपराज्य प्रमुख गौरव वर्मा के नेतृत्व में आज यहां परिवर्तन चौक पर सीतापुर खैराबाद बड़ी संगत के महंत बजरंग मुनि उदासीन की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर षिव सेना और हिन्दू महासभा युवा प्रकोश्ठ के कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंचे पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें महन्त बजरंगमुनि उदासीन को तत्काल रिहा करने की मांग गयी। इस मौके पर षिवसेना नेता गौरव वर्मा ने कहा कि राजा विक्रमादित्य द्वारा स्थापित ऐतिहासिक प्राचीन भुयनताली तीर्थ व बड़ी संगत खैराबाद यहाँ विख्यात बजरंग मुनि उदासीन जी ने विगत दिनों 2 अप्रैल हिन्दू नववर्ष कलश यात्रा के मुसलमानों द्वारा महिलाओं ,पुरुषों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे, जिसके दौरान कथित बयान पर महन्त बजरंगमुनि को गिरफ्तार करके जिला कारागार सीतापुर भेज दिया गया और उस दौरान क्षेत्रीय हिन्दुओ द्वारा महन्त के समर्थन में रिहाई की मांग कर रहे हिन्दुओं पर खैराबाद सीओ पीयूष सिंह द्वारा लाठीचार्ज किया गया एवम गाड़ियों को क्षतिग्रस्त किया। ऐसे में सीओ को तत्काल प्रभाव बर्खास्त किया जाये। इस मौके पर हिन्दू महासभा युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गौरव शुक्ल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार है और बजरंग मुनि जी पर मुसलमानों द्वारा 9 बार हमला किया गया जिस कारण अपने दोनों पैरों से चल नही पाते है प्रदेश में सन्तो पर अत्याचार किया जा रहा है यह सरासर गलत है। प्रदर्शन में हिन्दू महासभा और शिवसेना के कई वरिश्ठ नेताओं में मोहित मिश्रा, अजय राजपूत, रोहित रावत, सत्यम शुक्ला एवम समस्त सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।