छै वर्षीय अता अब्बास ने रखा पहला रोज़ा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। दायरा शाह अजमल के छै वर्षीय अता अब्बास जो सिदरा मानटेन्सरी स्कूल मे कक्षा एलकेजी का छात्र है और सब से कम उम्र मे आज माहे रमज़ान के पंद्रहवीं पर रोज़ा रखा।पिता शबीह अब्बास जाफरी और माता नफीसा फात्मा की दूसरे नम्बर की संतान अता अब्बास घर वालों का दुलारा है।पिछले वर्ष अता की बड़ी बहन दस वर्षीय कुलसूम फात्मा ने भी रोज़ा रखा था।तब से अता अब्बास भी अपने वालीदैन से ज़िद कर रहा था की मैं भी रोज़ा रखूँगा।इस वर्ष उसकी हसरत पूरी हो गई।बच्चे के पहला रोज़ा रखने पर दादी खुर्शीद बानो और फूफीया दादी सफदरी बेगम ,फूफी तनवीर सोग़रा ने अता अब्बास को दूआओं से नवाज़ा और उसके तौफीक़ात मे इज़ाफे की भी दूआ की।

Exit mobile version