रोजा इफ्तार में हिन्दू मुस्लिम ने एक साथ मिलकर खोला रोजा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। रमज़ान का महीना चल रहा है जो की इबादत और बरकत का महीना है , रमज़ान में लोग पूरे दिन रोज़ा रख कर अल्ला की इबादत करते है और अपने अपने हिसाब से लोगो को अफ्तार कराते है। इसी कड़ी में आज 16 वे रमज़ान में सामाजिक कार्यकर्ता और व्यापारी मोहम्मद अशरफ सिद्दीकी ने धूमन के हवारा में अफ्तार कराया ,जिसमे बड़ी संख्या में लोगो ने शिरकत की खास बात ये है की अशरफ के इस अफ्तार में हिन्दू मुस्लिम ने एक साथ मिलकर रोज़ा खोला। रमज़ान का ये एक महीना ऐसा होता है कि लोग समाज की भाग दौड़ भरी जिंदगी को पीछे छोड़ कर इबादात में दिन गुज़ारते है और ज़रूरत मन्दो की मदद करते है, रोज़े का अपना  वैज्ञानिक महत्व भी है  क्योंकि रोज़े रखने से सेहत भी माकूल होती है। हवारा में  आयोजित अफ्तार में कई ऐसे लोग भी थे जो गैर मुस्लिम थे लेकिन उनको रोज़े की अहमियत और इसके फायदे पता थे। आज के इस अफ्तार,उमेश पाल ,शनि पाल, मोहम्मद अतहर,मोहम्मद राइस,आमिर हवारा,परवेज़ अख्तर सहित बड़ी संख्या में धूमन गंज के व्यापारियों ने शिरकत की

Exit mobile version