प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया व मोमनीन की ओर से शहादत हज़रत अली पर 21 रमज़ान 23 अप्रैल को प्रातः 5:30 फजिर की बाजमात नमाज़ के उपरान्त मौलाना रज़ी हैदर की तक़रीर और शहादत के बयान के बाद मस्जिद की सभी लाईटों को बुझा कर मोमबत्ती की रौशनी मे गुलाब व चमेली के फूलों से सजा विशाल ताबूत शहीदे कूफा हज़रत अली इब्ने अबुतालिब निकाला जायगा।ताबूत की ज़ियारत व गुलपोशी के बाद सदा ए या अली मौला हैदर मौला की फलक शिगाफ नारों के बीच सीनाज़नी करते हुए जुलूस मस्जिद क़ाज़ी साहब बख्शी बाज़ार से निकल कर हाथा स्व ख़ुरशैद हुसैन तक ले जाया जाएगा।अन्जुमन के सेक्रटरी मिर्ज़ा अज़ादार हुसैन के अनुसार मस्जिद क़ाज़ी साहब मे पूर्व की भांति फजिर की नमाज़ के बाद 19 ,20 ,21 की मजलिस को मौलाना जवादुल हैदर मौलाना डॉ रिज़वान हैदर व मौलाना रज़ी हैदर क्रमवार मजलिस को सम्बोधित करेंगे।वहीं इक्कीस रमज़ान का सब से बड़ा जुलूस रानीमण्डी के इमामबाड़ा आज़म हुसैन से सुबहा 7:30 बजे निकलेगा जो रानीमण्डी ,चड्ढ़ा रोड ,कोतवाली ,नखास कोहना ,खुलदाबाद ,हिम्मतगंज से होते हुए चकिया स्थित करबला तक ले जाया जाएगा।अन्जुमन अब्बासिया रानी मण्डी इसमे नौहा और मातम का नज़राना पेश करेगी वहीं इमामबाड़ा आबिदया से भी जुलूस निकलेगा जिसमे मौलाना रिज़वान हैदर मौलाना रज़ी हैदर मौलाना जवादुल हैदर व मौलाना रज़ा अब्बास ज़ैदी की जगहाँ जगहा जुलूस के रास्ते मे तक़रीर भी होगी।