परमहंसाचार्य को संतों ने किया सम्मानित

 

हिंदू राष्ट्र की मुहिम चलाए जाने पर मिला सम्मान

अयोध्या ( अनुराग दर्शन समाचार )। हिंदू राष्ट्र की मुहिम चलाने वाले तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर परमहंस आचार्य का संतों ने बुधवार को सम्मानित किया। वृंदावन धाम के आचार्य महामंडलेश्वर महंत धर्मेंद्र गिरि और महाराष्ट्र से महामंडलेश्वर महंत एकनाथ गिरि अयोध्या पहुंचे। जहां उन्होंने तपस्वी छावनी जाकर परमहंस आचार्य को सम्मानित किया। महंत परमहंस ने कहा कि देश को हिंदू राष्ट्र घोषित कराने के लिए आवाज उठाई और 16 दिनों तक आमरण-अनशन भी किया। जिससे आज भारत के कोने कोने से हिंदू राष्ट्र की मांग उठ रही है। कहा कि एक दिन हम सौ करोड़ लोग हिंदू राष्ट्र घोषित करने के लिए सड़कों पर उतरेंगे। केंद्र सरकार भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करेगी। बताया कि 29 प्रदेशों में हम लोग अभियान चला रहे हैं। वृंदावन के महंत धर्मेंद्र गिरि ने कहा कि हिंदू राष्ट्र के समर्थन में हम लोग महाराज श्री के साथ हैं। महेश्वर धाम वृंदावन में अखंड धूनी के सामने 11 मार्च 2022 से श्रीराम महायज्ञ शुरू हुआ है।1008 ब्राह्मण प्रतिदिन नियमित आहुति डाल रहे हैं। महाराष्ट्र के श्रीमहंत एकनाथ गिरि ने कहा कि हम साधु-संत व हिंदू जनमानस जगद्गुरू परमहंस आचार्य के समर्थन में हैं।

Exit mobile version