अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन मैग्नोलिया अपार्टमेंट में मॉक ड्रिल

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत अंतिम दिन मैग्नोलिया अपार्टमेंट (हिन्दू हॉस्टल के पास) मॉक ड्रिल डॉ0 आर0 के0 पाण्डेय के कुशल निर्देशन कराया गया। और रेजीडेंसीएल मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में निवासियो को फायर एक्सटिंगुशर चलाने के बारे में बताया गया । और गैस सिलेंडर की आग को बुझाने के तरीके बताए गए। बहुमंजिली भवनों में आग या तो इलेक्ट्रिक शार्ट सर्किट से हो या गैस सिलेंडर से आग लगे अतः दोनों प्रकार के अग्निकांड से निपटने के उपाय बताए गए। बाद में भवन में लगें फिक्स इंस्टालेशन फायर फाइटिंग सिस्टम चेक करके चलाया गया।और सबको प्रशिक्षण अग्निशमनअधिकारी नागेंद्र , राकेश तिवारी,कमलेश कुमार,धर्मेंद्र मिश्रा,रबीभान ,इंद्रजीत, रामशिव, राम प्रसाद आदि अधिकारी/कर्मचारी द्वारा दिया गया। इसके अतिरिक्त पूरे जनपद में पेट्रोल पंप, गैस एजेंसीयों ग्रामीण क्षेत्रो में आग से बचाव हेतु प्रशिक्षण और जागरूकता अभियान चलाया गया।

Exit mobile version