मंत्री नन्दी ने गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर जाकर की मुलाकात

उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के संकल्प को दोहराया

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।योगी सरकार में फिर एक बार कैबिनेट मंत्री बनने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई और निवेश प्रोत्साहन मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज दिल्ली में देश के गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त करने के साथ ही उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास रथ को और आगे बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य को एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। मंत्री नन्दी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जिनके यशस्वी कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी को नया आकार और विस्तार मिला, सदैव सामान्य से सामान्य कार्यकर्ता की चिन्ता करने वाले, देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने वाले भारत के गृह मंत्री अमित शाह का स्नेहिल आशीर्वाद व बहुमूल्य मार्गदर्शन उन्होंने प्राप्त किया!
मंत्री नन्दी ने कहा कि गृहमंत्री का अथक परिश्रम व विचारधारा के प्रति समर्पण हम जैसे सार्वजनिक जीवन के कार्यकर्ता के लिए अनुकरणीय है। भेंट हेतु बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिए आदरणीय गृहमंत्री जी का आत्मिक का आभार प्रकट करता हूँ।

Exit mobile version