
काठमांडू (अनुराग दर्शन समाचार )। सनातन धर्म के सर्वोच्च धर्मगुरु श्री काशी सुमेरु पीठाधीश्वर अनन्त श्री विभूषित पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती जी महाराज ने सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार अभियान के क्रम में नेपाल के भिन्न-भिन्न स्थानों पर सनातन धर्मियों के विशाल समागम को अपना आशीर्वचन एवम् मार्गदर्शन प्रदान किया। और अपने पूरे प्रतिनिधि मण्डल के साथ नेपाल के प्रवास के समापन के समय काठमाण्डू स्थित श्री पशुपति नाथ मन्दिर में नेपाल एवम् भारत को शीघ्र सनातन वैदिक हिन्दू राष्ट्र घोषित किये जाने की कामना से दर्शन-पूजन किया। शंकराचार्य नरेंद्रानंद जी महाराज काठमाण्डू के त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से वाराणसी प्रस्थान किया |