
( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। 26 अप्रैल को सुबह 6:00 बजे Enter10 रंगीला के यूट्यूब चैनेल पर भोजपुरी फ़िल्म अर्धनारी का ट्रेलर आउट किया जायेगा। बता दे फ़िल्म अर्धनारी एक बेहतरीन कहानी और एक विशेष समुदाय पर बनी फिल्म है। फिल्म के निर्माता रामा प्रसाद से मिली जानकारी के अनुसार हमारी फिल्म अर्धनारी को हमने किन्नर समुदाय के जीवन और उनके साथ होने वाले सामाजिक व्यवहार को दिखाया है जो समाज को आईना दिखाएगी पहली बार भोजपुरी सिनेमा में ऐसे कांसेप्ट पर फिल्म बनाई है मुझे उम्मीद है कि हमारा ये प्रयास आप सभी को बेहद पसंद आयेगा इसके अलावा फिल्म में जितने भी कलाकार हैं सभी भोजपुरी सिनेमा के नामी कलाकार है और सभी कलाकारों ने बहुत उम्दा अभिनय किया है। इस फिल्म का निर्माण चंद्रवर्षा एंटरटेनमेंट P.V.T L.T.D इन असोसियेशन विथ रामा प्रसाद प्रोडक्शन के बैनर तले हुआ है जिसके निर्माता रामा प्रसाद और निर्देशक राजकिशोर प्रसाद राजू है। फिल्म की बेहतरीन कहानी को एस के चौहान ने लिखा है संगीत मुन्ना दुबे ने दिया है और छायांकन किया है समीर जहाँगीर ने फ़िल्म के प्रचारक सोनू यादव ऐडिफ्लोर है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में यश कुमार,निधि झा,अवधेश मिश्रा,महेश आचार्य,सुबोध सेठ,राज प्रेमी, अनीता रावत आदि कई कलाकार नजर आयेंगे |