भाजपाइयों ने सुनी मन की बात

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महानगर कार्यालय कीडगंज में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा मन की बात कार्यक्रम के अंतर्गत दिए जा रहे मार्गदर्शन समाज के लिए प्रेरक सिद्ध हो रहा है और कार्यकर्ताओं के अंदर समाज के प्रति कार्य करने का एक जुनून पैदा करने का कार्य करता है।
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सभी 1297 बूथों पर आयोजित किए गए।
इस अवसर पर कुंज बिहारी मिश्रा वरुण केसरवानी रमेश पासी विवेक अग्रवाल राजेश केसरवानी हिमालय सोनकर मुकेश लारा मसूरिया दीन विवेक मिश्रा कुलदीप सोनकर संजय कुलदीप गोस्वामी अभिषेक सोनकर विवेक गौड़ एवं महानगर मंडल मोर्चा प्रकोष्ठ प्रकल्प के कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनी।

Exit mobile version