
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी द्वारा नगर निगम कर्मचारी एसोसिएशन प्रयागराज के कर्मचारी यूनियन का चुनाव अपनी देखरेख में संपन्न कराया। चुनाव के समय नगर निगम के सभी कर्मचारियों के अतिरिक्त राजेंद्र पालीवाल उप संरक्षक एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे ।संरक्षक एवं उन संरक्षक की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया कराई गई। जिसमें सर्वसम्मति से सभी पदाधिकारियों का चयन किया गया 13 वर्षों बाद चुनाव कराया गया उक्त चुनाव मे अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव महामंत्री अरविंद कुमार त्रिपाठी व मंत्री रोमिंग पालीवाल के अतिरिक्त अन्य कर्मचारियों के पदों का चुनाव हुआ।