
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सी.बी.एस.ई बोर्ड नियम के विपरीत स्कूलों द्वारा मनमानी तरीके से छात्र-छात्राओं एवं अभिभावको के साथ मानसिक शारीरिक एवं आर्थिक शोषण के संबंध में आज सीबीएसई बोर्ड के रीजनल कार्यालय प्रयागराज पर रीजनल अधिकारी को जनहित संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रमिल केसरवानी के नेतृत्व में संस्था के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष प्रामिल केसरवानी ने कहा सीबीएसई बोर्ड गाइड लाइन के अनुसार प्रत्येक कक्षा के प्रत्येक सेक्सन में 40 बच्चों से अधिक बैठाने की अनुमति नहीं है। परंतु स्कूल प्रशासन के द्वारा प्रत्येक कक्षा के सेशन में 70 से 85 बच्चों को ठूसकर बैठाया जाता है। अभिभावक द्वारा आपत्ति करने पर स्कूल प्रशासन के द्वारा नाम काट दिए जाने की धमकी दिया जाता है । जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता जी का कहना है कि कोविड-19 महामारी के दौरान सन 2020_21 और 2021-22 में सभी अभिभावक का रोजगार प्रभावित हुआ है। केंद्र राज्य सरकार की गाइड लाइन मैं विलंब शुल्क ना जमा करने का आदेश हुआ था । परंतु इविंग क्रिश्चियन इंटर कॉलेज गऊघाट मुट्ठीगंज केंद्र व राज्य सरकार के आदेश की अवहेलना करते हुए सभी अभिभावक से विलंब शुल्क लिया गया। युवा जिलाध्यक्ष अभिलाष केसरवानी (क्रांति) जी का कहना है कि केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा गाइडलाइन में सभी प्राइवेट स्कूलों में 25 परसेंट सीट निर्धन छात्रों के लिए आरक्षित है लेकिन इविंग क्रिश्चियन इंटर कॉलेज गऊघाट मुट्ठीगंज स्थित विद्यालय में कोटे के अनुसार 25% कोई भी निर्धन छात्रों का दाखिला नहीं किया।