
चंडीगढ़ (अनुराग दर्शन समाचार )। वाराणसी से चण्डीगढ़ पधारे श्री काशी सुमेरु पीठाधीश्वर यति सम्राट् अनन्त श्री विभूषित पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती जी महाराज का चण्डीगढ़ हवाई अड्डे पर माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया गया | तत्पश्चात् पूज्य शंकराचार्य जी महाराज ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि दुनिया में मानवता की सुरक्षा के लिए भारत को सनातन वैदिक हिन्दू राष्ट्र घोषित करना ही होगा | इसी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए इस समय पूरे देश में जन जागरण का अभियान चल रहा है | चाहिए तो यह था कि १९४७ में जब देश का विभाजन ही धर्म के आधार पर हुआ, और भारत को काटकर इस्लामिक राष्ट्र पाकिस्तान बनाया गया, तो भारत को सनातन वैदिक हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाना चाहिए था | लेकिन ऐसा नही हुआ, जिसका दुष्परिणाम सबके सामने है | पूज्य शंकराचार्य जी महाराज ने कहा कि आज भारत के अनेक प्रदेशों में हिन्दू अलपसंख्यक हो चुका है, इसलिए उन प्रदेशों में हिन्दुओं को अल्पसंख्यक घोषित किया जाय, या सभी का भारत में अल्पसंख्यक दर्जा समाप्त किया जाय |