वीर एकलव्य जयन्ती 27 अप्रैल को

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। महान वीर एकलव्य की जयन्ती कल धूमधाम से मनाई जायेगी । यह जानकारी देते हुये अखिल भारतीय एकलव्य कल्याण सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र निषाद “बजरंगी ” ने बताया कि विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी निषाद शिरोमणि महान वीर एकलव्य की जयन्ती बुधवार को मनाई जायेगी । उपरोक्त कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती अभिलाषा गुप्ता “नन्दी” (महापौर , प्रयागराज) जी होंगी। जो सुबह 9:30 वीर एकलव्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी ! विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रयागराज मण्डल के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉक्टर नानक शरण जी भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के संयोजक जितेन्द्र निषाद बजरंगी ने सभी एकलव्य प्रेमियों से अपील करते हुए कहा कि सुबह 9:00 बजे एकलव्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिये “एकलव्य चौराहा” गवर्नमेंट प्रेस के पास (सिविल लाइन्स) प्रयागराज पहुँचे।

Exit mobile version