IND vs WI LIVE: शतक की ओर विराट, भारत 200 के पार

विशाखापत्तनम। भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच दूसरा वनडे मैच विशाखापत्तनम के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। खबर लिखे जाने तक भारत ने 36ओवर में 03 विकेट खोकर 200 रन बना लिए हैं। कोहली 81और धोनी 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

भारत को लगे 2 झटके

रोहित शर्मा 04 रन बनाकर केमार रोच की गेंद पर आउट हो गए। हैटमायर ने रोहित का कैच पकड़ा। इसके बाद एश्ले नर्स ने शिखर धवन को एलबीडबल्यू आउट कर टीम इंडिया को दूसरा झटका दिया।

 

टीम में हुआ एक बदलाव

गुवाहाटी में शतक बनाने वाले हेटमायर को कुलदीप यादव ने टेस्ट सीरीज में तीन बार आउट किया था। ऐसे में टीम प्रबंधन ने दूसरे वनडे के लिए एक बदलाव किया है। कुलदीप यादव को खलील अहमद के स्थान पर मौका मिला है।

 

दूसरे वनडे के लिए भारतीय टीम

विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा, अंबाती रायुडू, रिषभ पंत, महेंद्र सिंह धौनी, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, उमेश यादव, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव।

 

इसके अलावा, वेस्टइंडीज टीम में भी इस मैच के लिए एक बदलाव किया गया है। अंतिम एकादश में ओशाने थॉमस के स्थान पर ओबेड मेकॉय ने कदम रखा है। वह इस मैच से वनडे प्रारूप में पदार्पण कर रहे हैं।

पांच वनडे मैच की इस सीरीज़ के पहले मुकाबले को जीतकर भारत ने 1-0 की बढ़त बनाई हुई है।

 

भारत ने रचा इतिहास

इस मैच में टीम इंडिया ने एक ऐसा काम किया, जो क्रिकेट इतिहास के 141 सालों में पहले कभी भी कोई टीम नहीं कर सकी थी। विशाखापत्तनम में भारतीय टीम अपना 950वां वनडे मैच खेल रही है। इसी के साथ भारत दुनिया में 950 वनडे मैच खेलने वाला पहला देश बन गया है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया (916) है।

Exit mobile version