विश्व बन्धुत्व ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

परशुराम जयन्ती की तैयारी पर चर्चा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार विश्व बन्धुत्व ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में बैंक रोड स्थित कार्यालय में पदाधिकारियों, सदस्यों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता इं अजय प्रकाश पाण्डेय ने संचालन संस्थापक अध्यक्ष श्याम सूरत पाण्डेय ने किया। बैठक में पूर्व की भाँति इस वर्ष भी 3 मई को भगवान परशुराम के अवतरण दिवस पर परशुराम जयन्ती को भव्य रूप से मनाने का प्रस्ताव रखा गया जिसे सर्वसम्मति से पारित करते हुए कार्यकारिणी को आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई और सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष इं अजय प्रकाश पाण्डेय को विश्व बन्धुत्व ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय संयोजक चुना गया। आज की बैठक में सत्य प्रकाश पाण्डेय, सन्नी पाण्डेय, अरविन्द तिवारी, सुरेन्द्र नारायण मिश्रा, शिवम मिश्रा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version