अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, मोटरसाइकिल चालक घायल

प्रयागराज( अनुराग दर्शन समाचार )। नवाबगंज थाना क्षेत्र के पटेल नगर गांव के पास बुधवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में मृतका की बहन का बेटा घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

होलागढ़ थाना क्षेत्र के सराय भारत गांव निवासी सविता (45) पत्नी राम सुख के एक पुत्री है। पति खेती करके परिवार का भरण-पोषण करता है। बुधवार सुबह सविता अपने बहन राजकुमारी के बेटे सचिन के साथ मोटरसाइकिल से उसके घर जा रही थी। रास्ते में पटेल नगर के पास किसी वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर से सविता और सचिन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने सविता को मृत घोषित कर दिया और सचिन का उपचार शुरू कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की।

Exit mobile version