आवाम सेवा समिति द्वारा नमाजियों का पुष्पवर्षा से किया स्वागत वंदन अभिनंदन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।आवाम सेवा समिति के पदाधिकारी और भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यछ सरदार पतविंदर सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ चौक स्थित जामा मस्जिद मार्ग में उपस्थित होकर नमाजियो के नमाज पढ़ कर बाहर प्रस्थान करने पर इत्र व पुष्प वर्षा कर स्वागत,वंदन,अभिनंदन किया l आवाम सेवा समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अबरार और गौरव मिश्रा के साथ सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि नमाजियों ने देश,प्रदेश की खुशहाली, अमन चैन,शांति,भाईचारे,के लिए इबादत की हमेशा अहिंसा और शांति प्रिय रहते सभी समुदाय को साथ लेकर मानवता को बचाए रखने का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से करना है भारतीय संस्कृति व गंगा जमुना तहजीब को बनाए रखना हैl आवाम सेवा समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अबरार अहमद ने कहा हमें आपसी भाईचारा और सौहार्द पूर्ण माहौल बनाना होगा। तभी हमारा देश तरक्की करेगा और भाईचारा गंगा जमुनी तहजीब को हम आने वाले पीढ़ियों को बता सके। पुष्पा वर्षा करने वालों में प्रमुख रूप से गौरव मिश्रा, हरमन जी सिंह,आनंद मसीही,मो अबरार सत्यम संजय,ऋषि,सत्यनारायण,सरदार पतविंदर सिंह आदि समाज सुधारक,देशभक्त रहेl

Exit mobile version