
प्रयागराज। स्वास्थ्य मंत्री के मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि नैनी के चांडी गांव में स्थित श्रीसुमंगलम सेवा परिसर के न्यासी प्रबंधक अरविंद जी को इक्यावन हजार रुपए का सूबे के प्रवक्ता व चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री माननीय सिद्धार्थ नाथ सिंह ने चेक सौपा।
फुलवारी एक प्रयास शिक्षा से संस्कार तक निराश्रित बच्चों महिलाओं और वृद्धजनों का एक भारतीय संस्कृति आधार पर निर्मित श्रीसुमंगलम सेवा परिसर में आसपास गांव की बच्ची और महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने का प्रयास जैसे सिलाई कढ़ाई और सौंदर्य निखार के गुण के साथ-साथ पापड़ चिप्स बनाने का प्रशिक्षण दिया जाता है।
विगत दिनों श्रीसुमंगलम सेवा परिसर में स्थापना दिवस पर कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरकार्यवाह डॉक्टर कृष्ण गोपाल जी की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह जी ने श्री सुमंगलम सेवा परिसर में कार्यरत शिक्षक एवं प्रशिक्षण ले रहे बच्चियों में महिलाओं के उन्नति और विकास प्रशिक्षण में अतुलनीय योगदान के लिए अपने वेतन से इक्यावन हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की ऐलान किया था।जिस पर आज लखनऊ आवास पर श्रीसुमंगलम सेवा परिसर के न्यासी प्रवन्धक अरविंद जी को ₹51000 का चेक प्रदान किया।
स्वास्थ्य मंत्री श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने आशा व्यक्त किया की चांडी नैनी के आसपास गांव के बच्चों को जो प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई करने जाते मगर स्कूल नहीं जा पाते हैं उन बच्चों को शिक्षित करने संस्कार देने तथा प्रशिक्षण देने में फुलवारी का योगदान में कोई कमी नहीं आएगी।