प्रयागराज( अनुराग दर्शन समाचार )। जार्जटाउन थाना क्षेत्र के रामानंद नगर अल्लापुर मोहल्ले में शनिवार सुबह एक युवक ने घर के अन्दर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
जार्जटाउन के रामानंद नगर अल्लापुर निवासी शिव बाबू पटेल (27) पुत्र प्रदुम्न नाथ पटेल प्राइवेट काम करके किसी तरह एक बेटा और पत्नी डाली का खर्च चलाता था। शुक्रवार रात परिवार के लोग अपने अपने कमरे में सो गए। शनिवार सुबह शिव बाबू पटेल कमरे से बाहर नहीं निकले तो परिवार के लोगों ने कमरे के अन्दर देखा तो वह फांसी पर लटके हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि आत्महत्या की वजह परिवार के लोगों के मुताबिक तनाव में था।