पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

प्रयागराज( अनुराग दर्शन समाचार )। सराय ममरेज थाना क्षेत्र के मसाढ़ी गांव के बाहर स्थित बगीचे में शनिवार सुबह पेड़ से लटकता हुआ एक युवक का शव पाया गया। परिवार के सदस्यों कहना है कि उसने पत्नी की मौत के गम में आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

सराय ममरेज के मसाढ़ी गांव निवासी दयाराम उर्फ गुंगई (45) पुत्र मुन्सी बनवासी के एक पुत्र और एक पुत्री है। पत्नी का एक सप्ताह पूर्व बीमारी की वजह से निधन हो गया। परिवार के लोगों कहना है कि शनिवार भोर में किस समय घर से वह निकला, इसका पता नहीं चल पाया। शनिवार सुबह जब गांव के लोगों ने गांव के बाहर स्थित बगीचे में एक पेड़ से उसका शव लटकता हुआ देखा तो पुलिस एवं परिवार के सदस्यों को खबर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस कहना है कि पत्नी की मृत्यु के बाद से वह बहुत तनाव में रहता था। परिवार के सदस्यों का कहना है कि पत्नी की गम में उसने आत्महत्या की है। हालांकि मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Exit mobile version