
प्रो. डॉ. कृष्ण बिहारी पांडेय ने विधि छात्रों से बातचीत करते हुए कहा कि शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण है लेकिन हमारा आचरण सौम्य होना चाहिए और हमारा व्यवहार स्वच्छ समाज का निर्माण करेगा । कॉलेज प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में कॉलेज का योगदान सराहनीय है । उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता की कुंजी भी बताई । प्रयाग विधि महाविद्यालय के अध्यक्ष डाॅ. आशुतोष त्रिपाठी, निदेशक आशीष त्रिपाठी, प्राचार्य डाॅ.मोहम्मद जफर, उप प्राचार्य डाॅ. राम बाबू तिवारी, सहायक प्राध्यापक डाॅ. अंजना यादव, सहायक प्राध्यापक उमा त्रिपाठी, सहायक प्राध्यापक सौरभ पांडेय, सहायक प्राध्यापक अमित पांडेय आदि लोग समारोह में भी मौजूद थे ।