फांसी लगाकर युवक ने दी जान

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) धूमनगंज थाना क्षेत्र के हरवारा गांव में सोमवार सुबह फांसी लगाकर युवक ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

धूमनगंज के हरवारा गांव निवासी राहुल सोनकर धूरे सोनकर दो भाईयों में छोटा था। उसके एक बहन है। वह प्राइवेट काम करके मां मालती देवी एवं पिता का सहयोग करता था। सोमवार सुबह राहुल कतिपय कारणों से क्षुब्द होकर होकर घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे को लेकर विधिक कार्रवाई की।

Exit mobile version