प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। सराय ममरेज थाना क्षेत्र के छतौना गांव में एक अधेड़ ने बीती रात जहरीला पदार्थ खा कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
सराय ममरेज के छतौना गांव निवासी कपिल 45वर्ष पूत्र कुट्टू लाल प्राइवेट काम करके एक बेटा और पत्नी शीला का भरण पोषण करता था। बीती रात कतिपय कारणों से क्षुब्द होकर कपिल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत खराब होने पर परिवार के लोगों ने उसे उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उसकी उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।