
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज जनहित संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष प्रमिल केसरवानी के नेतृत्व में मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रयागराज को ज्ञापन सौंपा गया।
प्रमिल केसरवानी ने कहा कि प्रयागराज जिले के सभी प्राइवेट स्कूलों कालेजों (CBSE/ICSE बोर्ड द्वारा मान्यता) मैं फायर सुरक्षा के नियमों की अनदेखी कर बच्चों के जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है ।तत्काल सभी जिन विद्यालयों में अग्निशमन यंत्र सक्रिय नहीं है या विभाग द्वारा एनओसी नहीं है । ऐसे स्कूलों पर कठोर कार्रवाई कर सुरक्षा मानकों को पूरा कराया जाए
प्रवीण गुप्ता एवं रवि शुक्ला ने संयुक्त रूप से कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल में सुरक्षा मानकों के अनुसार भेजता है। परंतु स्कूलों द्वारा बच्चों का जान जोखिम में डाला जा रहा है । ज्ञापन देने वालों में अभिलाष केसरवानी (क्रांति) सचिन गुप्ता सुमित केसरवानी कुलदीप चौरसिया प्रवीण गुप्ता रवि शुक्ला बिट्टू गुप्ता आदि कई अभिभावक रहे।