ताप से तपे भगवान वेणी माधव, तब हुआ उनका चंदन श्रृंगार

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जब ताप से तपे भगवान वेणी माधव, तब हुआ उनका चंदन श्रृंगार। साथ ही गर्मी को कम करने वाले रसदार फल पुष्प और जलधार घड़े से हुआ उनका चंदन सिंगार। आज वर्ष भर में एक बार भगवान वेणी माधव का अक्षय तृतीया के अवसर पर उनका सिंगार पूजन और महा आरती हुयी। प्रयागराज सेवा समिति के सदस्य गण संस्थ के नेतृत्व में पूजन अर्चन कर विश्व मंगल की कामना की गई। और विश्व का कल्याण हो प्रयागराज विश्व की धरोहर घोषित हो इसी के साथ सभी ने पूजा अर्चना की ।

Exit mobile version