
आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में साइबर क्राइम जागरूकता दिवस मनाया गया
( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में आज राष्ट्रीय सेवा योजनाके अर्न्तगत्त साइबर क्राइम जागरूकता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री आस्था जायसवाल, सी.ओ. दारागंज ने साइबर अपराध, धोखाधड़ी के रूपों की चर्चा करते हुए कहा कि 50% साइबर अपराध डार्कनेट के माध्यम से होता है, और किसी भी साइट की प्रमाणिकता को जांचने के बाद ही उसका प्रयोग करना चाहिए। राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक, डॉ0 राजेश गर्ग, एसोसिएट प्रोफेसर, हिन्दी विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने विभिन्न प्रकार के वायरस कम्प्यूटर वार्म, ट्रोजन हार्स, मालवेयर जैसे खतरनाक वायरसों के विषय में स्वयंसेविकाओं को जानकारी देते हुए इनके प्रति सचेत जागरूक रहने को कहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शासी निकाय के अध्यक्ष, श्री पंकज जायसवाल जी ने सभी स्वयंसेविकाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि साइबर क्राइम एक ज्वलंत मुद्दा है। इन्टरनेट का प्रयोग अनावश्यक नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे समय की बर्बादी व काइम की समस्या दोनों ही उत्पन्न होती है। प्राचार्या, प्रो0 अर्चना पाठक जी ने सभी का स्वागत करते हुए साइबर काइम विषय प्रवर्तन किया। आर्य कन्या ग्रुप की डायरेक्टर, डॉ0 रमा सिंह जी ने कहा आज साइबर क्राइम से सबसे अधिक प्रभावित हमारी बेटियां है और समाज के नैतिक पतन का द्योतक है, साइबर क्राइम। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ0 ज्योति रानी जायसवाल एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ0 अनुपमा सिंह ने किया तथा कार्यक्रम का संयोजन डॉ0 मुदिता तिवारी और डॉ० अर्चना सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में डॉ0 ममता गुप्ता (उपप्राचार्या), डॉ0 कल्पना वर्मा, डॉ0 सुधा सिंह, डॉ0 नीलान्जना जैन, डॉ0 अंजू श्रीवास्तव, डॉ0 रंजना त्रिपाठी सहित सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं व स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं।