गंगा के ऊपर फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनाने को लेकर रोक लगाने की मांग

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। विकास प्राधिकरण द्वारा बोट क्लब में गंगा के ऊपर फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनाने की योजना को भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ पार्षद एवं नगर निगम में भाजपा की मुख्य सचेतक दिलीप किरन जायसवाल ने आज सर्किट हाउस में कैबिनेट मंत्री श्री अनिल राजभर प्रभारी मंत्री प्रयागराज से रोकने की मांग की है। मंत्री जी से कहा कि इससे गंगा का जो पौराणिक धार्मिक सांस्कृतिक महत्व है वह समाप्त होगा गंगा यमुना को आधुनिकता एवं पर्यटक के पैमाने से जोड़ना सही नहीं है जिस पर प्रभारी मंत्री ने गंभीरता से लिए।

Exit mobile version