सराफे की दुकान से दिनदहाड़े गहने लेकर महिला फरार, हड़कम्प
लालापुर/प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाच ) । संगम नगरी के लालापुर थाना क्षेत्र मे क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल होती दिख रही है, और बेखौफ़ अपराधी घटनाओं को अंजाम देने मे कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं, जिससे लोगों मे तरह तरह की चर्चाएं चल रही हैं। लालापुर मे गुरुवार को सराफे की दुकान मे खरीदारी करने आई 2 महिलाओं ने गहनो पर हाँथ साफ़ कर दिया। लालापुर चौराहे पर सुदामा सोनी की सराफे की दुकान है। सुदामा सोनी गुरुवार को दुकान पर अपने पिता रामसूरत सोनी को बैठाकर दुकान के ही किसी कार्य से प्रयागराज गया हुआ था। शाम लगभग 5 बजे 2 महिला दुकान पर गहने की खरीदारी के नाम पर आईं। इस दौरान एक महिला गहने देखने लगी और दूसरी महिला ने बगल मे रखे गहनो के डिब्बे मे 60 ग्राम सोना (सुई धागा, बाली, झुमका आदि) व 35 ग्राम की सोने की लाकिट (छोटी, बड़ी), मराठी लाकिट 10 ग्राम, 5 ग्राम सोने का दाना व 3 ग्राम की नथिया डिब्बी मे बन्द थी सबको महिला ने छिपा लिया और दोनों महिलाएं दुकान से निकलकर रफूचक्कर हो गईं। गहनो की अनुमानित क़ीमत लगभग 6 लाख रु. बताई जा रही है। रामसूरत सोनी ने गहनो के डिब्बे को देखा तो उसमे से गहने गायब थे। यह देख रामसूरत के पैरों तले मानो जमीन खिसक गई हो। रामसूरत ने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी तो हड़कम्प मच गया और महिला का पीछा भी किया गया लेकिन असफलता ही हाँथ लगी। शुक्रवार को रामसूरत ने थाना प्रभारी लालापुर को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।