
प्रयागराज। आज प्रयाग मण्डलायुक्त द्वारा कुंभ मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सड़कों पर डंप कूड़ा कचरा मिलने से नगर निगम के प्रति मण्डलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की ।
जेडीए द्वारा अधूरे कार्यो पर भी मंडलायुक्त ने कार्यों को पूरा करने का निर्देश देते हुए अभिलंब कार्रवाई के निर्देश दिए
अन्यथा कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही
करने की बात कही। मण्डलायुक्त ने आयोग के निर्देश पर कई स्थलों का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त के साथ माघ मेला जिलाधिकारी, माघ मेला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित मेला अधिकारी इलाहाबाद, विकास प्राधिकरण के अधिकारी और नगर निगम कर्मचारी अधिकारी मौजूद थे। लगातार निरीक्षण किया जा रहा है जो भी गलतियां या खामियां पाई जा रही है सम्बंधित अधिकारी के खिलाफ मंडल आयुक्त द्वारा उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जा रही है।