केशव प्रसाद मौर्य के जन्म दिवस के अवसर पर भगवान भोलेनाथ का महारुद्राभिषेक

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जन्म दिवस के अवसर पर आज प्रातः 10:00 बजे से श्री हनुमत धाम मंदिर, लाल कॉलोनी, करेलाबाग प्रयागराज में पंडित पवन शास्त्री जी के आचार्यत्व में भगवान भोलेनाथ का महारुद्राभिषेक भाजपा नेता शशांक शेखर पांडेय द्वारा किया गया I इस अवसर पर भाजपा नेता सचिन दुबे, दत्तात्रेय पांडेय, प्रवीण मालवीय, कृष्ण कुमार पांडेय, मनोज त्रिपाठी, हाई कोर्ट बार के कार्यकारिणी सदस्य दिलीप यादव, नीरज त्रिपाठी, सुभाष तिवारी, डॉक्टर अनिल पांडेय, विजय पटेल, विजय कृष्ण मेहता, राजेंद्र पांडेय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे I

Exit mobile version