बच्चियों ने दिखाया दम सबइंस्पेक्टर के लिए 4 तो इंडियन आर्मी में 1 का चयन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। झलवा स्थित धुस्सा परेड ग्राउंड में चल रहे आजाद फिजिकल अकेडमी के 4 बेटियाँ आरती, इन्दु, मिताली और अम्बिका अब देश की सेवा करेंगीं उन्होंने UP SI क्लीयर कर लिया हैं।और एक युवक अंकुर यादव जो कि झूँसी के रहने वाले हैं इन्होंने लद्दाख में हुए इंडियन आर्मी के ऑफलाइन भर्ती में क्लर्क और इंडियन आर्मी फायरमैन में फाइनल सेलेक्शन ले लिया हैं।ये पाँचो बच्चे प्रयागराज के अलग अलग हिस्से के रहने वाले हैं। ये सभी लोग आजाद फिजिकल अकेडमी में काफी समय से अभ्यास कर रहे थे। इनकी इस उपलब्धि से अकेडमी के सभी सदस्य काफी उत्साहित नजर आये सभी लोगो ने माला पहनाकर और मिठाइयाँ बाँट कर अपनी खुशी जाहिर की।

Exit mobile version