मिलीभगत सामने आई जिसके बाद एसओजी के हेड कांस्टेबल, चौकी प्रभारी टैगोर टाउन समेत चार पुलिसवालों को किया निलंबित
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। एसटीएफ ने आइपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में सट्टेबाजी का भंडाफोड़ करते हुए एसटीएफ प्रयागराज यूनिट ने जार्जटाउन इलाके के एक मकान में सट्टेबाज गिरोह के सरगना समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनसे एसटीएफ ने तीन लाख 16 हजार रुपये नकदी, तमाम मोबाइल फोन, टीवी, लैपटाप, कैलकुलेटर, कार जब्त की है। सटोरियों से पूछताछ में पुलिस और एसओजी की मिलीभगत भी सामने आई जिसके बाद एसओजी के हेड कांस्टेबल, चौकी प्रभारी टैगोर टाउन समेत चार पुलिसवालों को निलंबित कर दिया गया।