फांसी के फन्दे पर लटकता मिला युवा किसान

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) उतरांव थाना क्षेत्र के चिखड़ी गांव में शुक्रवार सुबह घर के अन्दर युवा किसान का शव फांसी के फन्दे पर पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या की वजह घरेलू कलह प्रतीत हो रही है।

उतरांव के चिखड़ी गांव निवासी राकेश कुमार (40) पुत्र अशर्फी लाल खेती करके दो बेटे और दो बेटियों एवं पत्नी अंजली देवी का भरण-पोषण करता था। परिवार के लोगों कहना है कि 11 मई को उसकी ससुराल में शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए वह परिवार वालों के साथ गया था। जहां से वह गुरूवार वापस लौटा और अपने कमरे मे ंसो गया। शुक्रवार सुबह वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो आशंका होने पर उसकी मां ने पहले आवाज दी और जब कोई आहट नहीं आई तो उसने कमरे के अन्दर झांक कर देखा तो बेटा फांसी के फन्दे से लटका हुआ दिखाई दिया। यह देखते ही उसने शोर मचाया, शोर सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

Exit mobile version