भीषण गर्मी की चपेट में आने से स्कूली बच्चे हुए बेहोश

opआनन-फानन में कराया गया अस्पताल में भर्ती

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जेष्ठ माह का गर्मी का स्वरूप जानलेवा हो गया है। शुक्रवार को यहां तापमान 46.6 डिग्री पर पहुंच गया। बदन झुलसाने वाली भीषण गर्मी की चपेट में आने से स्कूली बच्चों का बुरा हाल है। लू के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया। सड़क पर गुजरते लोगों को लपटों का अहसास हुआ। कई स्कूलों में बच्चे बेहोश होकर गिर गए। नौबत यहां तक आ गई कि उन्हें अस्पताल भेजना पड़ा। वहीं, कुछ विद्यार्थियों को शिक्षकों ने विद्यालय में प्राथमिक उपचार देकर उनके घर पहुंचाया। भयानक गर्मी से स्कूली बच्चे ज्यादा प्रभावित हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालय रिठैया में कक्षा पांच के विद्यार्थी सोना, काजल, गायत्री और युवराज बैठे-बैठे बेहोश हो गए। जैसे-तैसे उनके चेहरे पर पानी के छीटे मारकर होश में लाया गया। जब स्वास्थ सामान्य हुआ तो उन्हें घर भेज दिया गया। कई अन्य बच्चों को उल्टी व दस्त होने लगी। इसी प्रकार उच्च प्राथमिक विद्यालय जूड़ापुर दांदूपुर में कई बच्चे बीमार हुए। उन्हें पास के निजी अस्पताल भेजना पड़ा। उच्च प्राथमिक विद्यालय मटियारा सोरांव में बच्चों के साथ रसोइया की भी तबीयत बिगड़ गई। अभिभावक ने जिलाधिकारी से विद्यालय बंद कराने की मांग की।

Exit mobile version