
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। करैली के बाराह मार्केट रोड पर नाज़ टॉवर मे सावित्री बाई फूले मेडीकेयर सेन्टर द्वारा वरिष्ठ डॉक्टरों की देख रेख मे लगाए गए विशेष जाँच एवं परामर्श शिविर मे लगभग 250 मरीज़ो की मुफ्त जाँच व परामर्श के साथ निशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।शिशुरोग विशेषज्ञ डॉक्टर रमीज़ ,चर्मरोग विशेषज्ञ डॉक्टर आर के मिश्रा ,हड्डीरोग विशेषज्ञ डॉक्टर आसिफ ,फिज़ीयोथेरेपिस्ट डॉक्टर आफरीन सिद्दीकी व डॉक्टर उमा भारती ,महिलाओं से सम्बंधित रोग और गाईनोलाजिस्ट डॉक्टर सुप्रिया पाण्डेय ने शिविर मे आए मरीज़ो को जहाँ परामर्श देते हुए निशुल्क जाँच करवा कर दवाओं का वितरण करवाया। वहीं डॉक्टर तारीक़ ने तक़रीबन दो सौ मरीज़ो के खून की जाँच कर शूगर थाईराइड और जनरल ब्लड जाँच कर तत्काल रिपोर्ट देते हुए डॉक्टरों से परामर्श के उपरान्त उनको हर प्रकार की सावधानी से अवगत कराया।जाँच शिविर की समाजसेवी सैय्यद मोहम्मद अस्करी ,मोहम्मद तहज़ीब अली ,मोईन हबीबी ,ज़ैग़म अब्बास नक़वी ,शाहिद प्रधान ,ज़ामिन हसन आदि ने प्रशंसा करते हुए समय समय पर निशुल्क शिविर लगाए जाने को प्रेरित किया ताकि ग़रीब असहाय और ज़रुरतमंदों को जो लोग अस्पतालों मे जाने मे अक्षम हैं । उनहे उचित स्थान पर एक साथ सभी प्रकार का इलाज व परामर्श मिल सके और आप भी पुन्य के भागिदार बन सकें।