योगी सरकार पहले से ज्यादा मालामाल कर रही है बिजली विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को

बिजली चोरी रोकने के नाम पर मलाई काट रहे विभागीय अधिकारी कर्मचारी

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार। प्रदेश की भाजपा सरकार ने विधुत व्यवस्था को पहले से और अधिक चुस्त और दुरुस्त करने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को सख्त आदेश दे रखा है कि किसी भी हाल में बिजली चोरी पर पूरी तरह से नकेल कसी जाये इसके तड़के भोर में बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शहर के विभिन्न इलाकों में पुलिस को साथ लेकर गोरिल्ला छापेमारी कर रहे हैं और दर्जनों लोगों को को आये दिन कटियामारी अभियान के तहत रंगे हाथों पकड़कर उन्हें अपने अड्डे यानि पावर हाउस पर बुलाकर लम्बी रकम वसूलने छोड़ दिया जा रहा उनके निशाने पर हमेशा छोटे मोटे लोग और छोटे मोटे दुकानदार रहते हैं।
बड़े लोग तो इनके बनाये कानून जेब में रखकर चलते हैं। कुल मिलाकर सुचारू रूप से जनता को बिजली की पूर्ण आपूर्ति उपलब्ध कराना भूसे में गिरी सुई ढूंढ़ने के बराबर है, सरकार चाहती कुछ और है उहकी मंशा कुछ और है लेकिन हो रहा है सब उल्टा सुल्टा मतलब विधुत उपभोक्ताओं को उलटाने के बाद अपनी अपनी जेबें भरने के लिए सुलटाने का काम करते हैं।पहले पकड़ो और मुकदमेबाजी व हैवी एसिसमेंट का डर दिखाकर एक मोंटी रकम अपने ही विभागीय दलालों जैसे
लाइनमैनों और साथ में चल रहे संविदाकर्मियों को उपभोक्ताओं के पास भेजकर हला भला करवाने के लिए पावर हाऊसों में जेई के द्वारा बुलाया जाता है, फिर उपभोक्ता के घर में उतरी केबल में लगी कटिया या बाईपास की रिकार्डिंग दिखाकर डराया धमकाया जाता है, उनसे कहा जाता है कि इतने हजार या लाख का तुम्हारा जुर्माना बनेगा संबंधित थाने में बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज की जाएगी सो अलग अगर इन सभी लफड़ों से बचना है तो जो जुर्माना बन रहा है उसका आधा दे दो और चलते बनो आगे कार्रवाई नहीं की जाएगी वीडियो रिकॉर्डिंग डिलीट कर दी जाएगी।
परेशान उपभोक्ता जब यह कि साहब मैं बहुत गरीब आदमी हूं आपके द्वारा मांगी जा रही रकम देने मैं असमर्थ हूं,तो जवाब मिलता है ये रकम हम अकेले थोड़े खा रहे हैं, इसमें ऊपर से लेकर नीचे तक सभी का हिस्सा बंधा हुआ है लखनऊ से जो स्पेशल टीम आयी है उसका भी मोटा हिस्सा देना पड़ता है, इसलिए भलाई इसी में है जल्द से जल्द पैसों का प्रबंध करो अन्यथा तुम्हारे खिलाफ कार्रवाई निश्चित ही। कुल मिलाकर बिजली चोरी रोकने के नाम एक मुफीद धंधा शुरू कर दिया है सरकार ने बिजली पानी की समस्या कोढ़ होती जा रही है ऊपर से भ्रष्ट अधिकारी इसमें और अधिक खुजली फैलाने का काम कर रहे हैं।
जहां एक ओर आम उपभोक्ता इनके कोप का भाजन बन रहा है वहीं पौव्वेदार ऊंची रसूख वालों की भारी भरकम बिल्डिंग में बिजली विभाग के अधिकारी चेकिंग करना तो दूर बंगले की तरफ आंख उठाकर झांकते तक नहीं। एक ओर जहां चोर मीटर और स्मार्ट मीटर निचले उपभोक्ताओं के घरों में सीना चौड़ा करके विभाग ठोंक दे रहा है तो वहीं दूसरी ओर आज भी शहर में कई‌ ऐसे बंगले हैं रसूखदार लोग हैं जिनके वर्षों पुराने मीटर यानि रिंगा नाचने वाले लोहे के मीटर शोभायमान हैं। सिर्फ गरीब और आम आदमी के लिए ही सारे नियम कानून बने हैं बड़े लोगों या यूं कह सकते हैं कि बड़े चोरों पर हांथ डालने में बिजली विभाग के अधिकारियोंं की नानी मरती है।

Exit mobile version