करेंट की चपेट में आने से किसान की मौत

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) फूलपुर थाना क्षेत्र के प्रासिंगपुर गांव में मंदिर की सफाई करने के सबमर्सिबल चलाते समय करेंट लगने से किसान की मौत हो गई। फूलपुर के प्रसिंगपुर गांव निवासी दुलराज गिरी ( 58) खेती करके एक बेटा और पत्नी कलावती का भरण पोषण करता था। घर वालों ने बताया कि रोजाना की तरह सोमवार को दुलराज हनुमान मंदिर की सफाई के लिए सबमर्सिबल पंप चलाने के दौरान उतरे करेंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

Exit mobile version