तैमूर ने दौलत हुसैन को दिलाई जीत

 

 

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । मोहम्मद तैमूर के हरफनमौला खेल (81 रन, 58 गेंद, आठ चौके, तीन छक्के एवं दो विकेट) से दौलत हुसैन इंटर कॉलेज ने सेंट जोसेफ्स स्कूल नैनी को आठ विकेट से हराकर शाह मरीन ट्रॉफी क्रिकेट सीरीज में पूरे अंक जुटाए।
दौलत हुसैन कॉलेज मैदान पर मंगलवार को खेले गए मैच में पहले खेलकर सेंट जोसेफ्स ने 28 ओवर में 226 रन (निर्भय सिंह 64, अर्जुन 21, सैयद काशान अली 19, हंसम जायसवाल 4/26, मोहम्मद तैमूर 2/19) बनाये।
जवाब में दौलत हुसैन कॉलेज ने 25.4 ओवर में 2 विकेट पर 227 रन (मोहम्मद तैमूर 81, सूरज सिंह 64 अविजित, इरशाद अहमद 35, मोहम्मद अरमान 24 नाबाद, करण नैय्यर व मुदस्सिर खान एक-एक विकेट) बना लिए।
तैमूर को स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ के पूर्व छात्र एवं क्रिकेट कोच वसीम अहमद ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।

Exit mobile version