दसवीं कक्षा का छात्र घर से लापता

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । दसवीं कक्षा का छात्र ‌14 वर्षीय प्रिंस सोनकर विगत 14 मई से अपने घर से लापता है उसके अचानक घर से लापता हो जाने के कारण परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कौशांबी जिला के थाना चरवा गांव चिल्ला शहबाली निवासी शिवा आसरे का पुत्र जो कि दसवीं कक्षा का छात्र है, 14 मई की दोपहर 2 बजे से स्कूल बैग व आवश्यक डाक्यूमेंट्स के साथ अचानक से गायब बिना अपने परिजनों को बताये घर से गायब है।
प्रिंस के पिता शिवा आसरे सोनकर ने उसकी गुमशुदगी की सूचना संबंधित थाना चरवा में दर्ज कराई है।

Exit mobile version