आर्य कन्या इंटर कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्या सुधा श्रीवास्तव की सेवानिवृत्ति के पश्चात विदाई समारोह नम आंखों से मनाया

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।

“जो भी पल गुजारे आपके साथ,वो सब बीते शानदार,

आपकी हर एक याद को,ताउम्र संजो कर रखेंगे हम,…

याद जब भी आएगी आपकी,
तो आंखें हो जाएंगी नम ।”

सेवानिवृत्ति एक ऐसा अवसर है ,जहां व्यक्ति को बोलने के लिए शब्द कम पड़ जाते है क्योंकि उस समय मन में मिश्रित भावनाएं उमड़ती है।
आज आर्य कन्या इंटर कॉलेज प्रयागराज में पूर्व प्रधानाचार्या श्रीमती सुधा श्रीवास्तव की सेवानिवृत्ति के पश्चात बाबूलाल जी (तृतीय श्रेणी कर्मचारी) का विदाई समारोह( सम्मान समारोह) नम आंखों से मनाया गया। इस अवसर पर प्रबंधक पंकज जायसवाल ने भावुक होकर कहा कि एक चमकदार सितारा आज अपना कार्यकाल पूरा कर सेवानिवृत्त हो रहा है। इनकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है । सुधा श्रीवास्तव जी ने लगभग 3 वर्ष तक प्रधानाचार्या के पद पर भी कार्य किया और विद्यालय को नए शिखर पर पहुंचाया। विद्यालय आपका सदैव ऋणी रहेगा। यह विदाई केवल एक परंपरा है जिसे हम सब निभाते हैं। लेकिन आर्य कन्या परिवार और उस परिवार के सभी सदस्य के हृदय से आप कभी भी विदा नहीं हुई और ना होगी। उपप्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना जायसवाल ने कहा कि सुधा दीदी ने हमेशा हम लोगों का मार्गदर्शन किया और टीम वर्क के लिए प्रोत्साहित किया है क्योंकि सभी कर्मचारियों एवं शिक्षिकाओं की कड़ी मेहनत और समर्पण के बिना कुछ भी संभव नहीं है। इस अवसर पर सभी शिक्षिकाओं की आंखें नम रही ।सम्मान समारोह में सभी शिक्षिकाओं ने सुधा दीदी के लिए गीत प्रस्तुत किया इस अवसर पर आर्य कन्या पीजी कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर अर्चना पाठक, डायरेक्टर डॉ रमा सिंह, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ सुधा रानी उपाध्याय,डॉ रंजना त्रिपाठी, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रॉक्टर नीना प्रजापति ,आशा श्रीवास्तव, ऋतु अरोरा, अनुपमा श्रीवास्तव, ऊषा कुशवाहा, सलोनी अग्रवाल , रैहा इदरीश आदि समस्त शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने सुधा श्रीवास्तव जी को नम आंखों से विदाई दी और जीवन के अग्रिम पड़ाव के लिए शुभकामनाएं दिया। मंच का संचालन श्रीमती नीलम श्रीवास्तव ने किया।

Exit mobile version