
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में तबादलों का दौर लगातार जारी है गुरुवार को एक बार फिर सीएम योगी की तबादला एक्सप्रेस दौड़ पड़ी है सीएम योगी ने गुरुवार रात 4 आईपीएस अफसरों के तबादले किए है । लखनऊ पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गौरव ग्रोवर को एसपी बहराइच बनाया गया है वहीं सभाराज को बहराइच एसपी के पद से हटाकर 20वीं वाहिनी पीएससी आजमगढ़ भेजा गया है । वहीं लखनऊ पुलिस अधीक्षक नगर (नॉर्थ ) विक्रांत वीर को लखनऊ पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनाया गया है । भाई अनूप कुमार सिंह को उन्नाव से हटाकर लखनऊ पुलिस अधीक्षक नगर (नॉर्थ) माना जा रहा है कि इस फेरबदल के बाद प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार आएगा