
मंदिरों में दर्शन-पूजन का सिलसिला सुबह से शुरू होकर देर रात तक चला
( अनुराग शुक्ला )
मनोकामना पूर्ति के लिए श्रद्धालुओं ने हनुमान जी को फल, मिष्ठान, तुलसी की पत्ती, लाल सिंदूर व पताका अर्पित किया। साथ ही सामूहिक हनुमान चालीसा, सुंदरकांड का पाठ व भंडारा का आयोजन किया गया। बड़े हनुमान मंदिर में मंगलवार की सुबह मंत्रोच्चार के बीच हनुमान जी का अभिषेक, पूजन हुआ। शाम को रत्नजड़ित आभूषणों से श्रृंगार करके भव्य आरती उतारी गई। श्रीमठ बाघम्बरी गद्दी के पीठाधीश्वर श्रीमहंत बलवीर गिरि के निर्देशन में मंदिर परिसर में सामूहिक सुंदरकांड का पाठ हुआ। बड़े हनुमान मंदिर के व्यवस्थापक अमर गिरि के संयोजन में संतों व श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड का पाठ करके जनकल्याण की कामना की। बताया कि पूरे जेष्ठ मास में जनकल्याण के निमित्त हनुमान जी की विशेष आराधना की जाएगी। ज्ञानवापी काशी में मंदिर निर्माण शीघ्र हो उसके निमित्त हनुमान जी की स्तुति चल रही है। सुबह से ही हनुमान जी के दर्शन के लिए दर्शनार्थियों की लंबी कतारें लगी रही ।